Posts

Showing posts with the label Latest News OMG News18 हिंदी

यह है एक अनोखा चोर, 80 लाख चुरा के चला गया तीर्थ करने

Image
आप ने अब तक चोरों के कई किस्से सुने होंगे , लेकिन मायानगरी मुम्बई के इस चोर की अलग ही कहानी है. पहले इस चोर ने 80 लाख रुपये चुराए और फिर अपने पाप धोने वह तीर्थस्थल पर निकल गया. वहां उसने तकरीबन 50 लाख रुपये पूजा पाठ में खर्च कर दिए. पुलिस ने चोर को एक साधू के भेष में गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक इस शातिर चोर का नाम रमेश रावल है जो मुम्बई में एक कुरियर कंपनी में 3 सालों से काम करता था. इसी साल के अप्रैल महीने में ये अपने कंपनी से 80 लाख रुपये लेकर भाग गया था. रमेश इन चोरी कई रुपयों के साथ अलग-अलग तीर्थस्थानों पर घूमता रहा , यह शातिर चोर ऋषिकेश, हरिद्वार , मथुरा बृन्दावन के अलावा और कई देवस्थलों पर चोरी के पैसों से पूजा पाठ कर भंडारा करता रहा. तकरीबन 2 महीने लगातार जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस को इस चोर के ठिकाने का पता चला और पुलिस इसे गिरफ्तार कर सकी. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2MzDDOB

सांप ने काटा तो बन गए स्नेक मैन, पकड़ चुके हैं 21 हजार सांप

Image
छोटा हो या बड़ा, ज़हरीला हो या फिर बेहद खतरनाक, कोई साधारण सांप हो या फिर किंग कोबरा, सतीश उसे देखते ही देखते ही चुटकियों में अपने क़ाबू में कर लेते हैं. सतीश कुमार को सारा हरियाणा स्नेकमैन के नाम से जानता है. 1998 से लेकर अब तक यानि 20 साल में सतीश तकरीबन 21 हजार के करीब सांप पकड़ चुके हैं और इसमें हरियाणा में पाई जाने वाली लगभग सभी प्रजातियां शामिल हैं. सतीश सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि और भी कई प्रदेशों में सांप पकड़ने के लिए जाते रहते हैं. स्नेकमैन कहे जाने वाले सतीश को सांपों की अनगिनत प्रजातियों और उनके स्वभाव की जानकारी है, और पूरी सावधानी के साथ ही वो सांप पकड़ते हैं. सतीश की स्नेकमैन बनने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. बचपन में सतीश को एक जहरीले सांप ने काटा था और बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई थी. मगर उसके बाद सतीश को सापों के बारे में जानने का ऐसा जुनून सवार हुआ की वो सांपों के बारे में क़रीब से जानने के लिए विशेषज्ञों से मिले. बाकायदा इसकी ट्रेनिंग भी ली और वो बन गए हरियाणा के स्नेकमैन. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2tFSm3o

श्‍मशान में चिता जलने के वक्‍त हुआ डांस, परिवार ने मातम की जगह मनाया जश्न

Image
सूरत में एक अजीब सी तस्वीरें सामने आई जहां शमशान में लोग म्यूजिक की धुन पर थिरकते हुए नजर आए. सूरत के एक शख्स की अंतिम इच्छा थी की उसकी मौत को जलसे के रूप में मनाया जाए और उनके परिवार ने उसकी इस इच्छा को पूरी करने के लिए शमशान यात्रा में भी बॉलीवुड के गानों पर डांस किया. विडियो में देख सकते है की पूरा परिवार शमशान में डांस कर रहा है और साथ में अंतिम यात्रा में आए लोग भी म्यूजिक की धुन पर थिरक रहे है. मरने वाले व्यक्ति का नाम भगवान् भाई पटेल था और उनका मानना था की मौत को जलसे के रूप में देखना चाहिए. भगवान् भाई कि एक और इच्छा थी की उनकी आंखे और लीवर भी डोनेट किया जाए और उनकी यह इच्छा भी परिवार के सदस्यों ने पूरी की. चिता जलती रही लेकिन तब भी लोग थिरकते रहे. देखने वाले लोगों ने भी ऐसा नज़ारा पहली बार देखा. लोगों ने कहा की भगवान् भाई मरके भी जीना सिखा गए. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2KhH28b

गधा बिरादरी का किंग है 'टीपू', कीमत है 10 लाख रुपए

Image
from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2N8lhFE

CCTV: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत

Image
पुणे के पास खेड़-शिवापुर में पुणे-सतारा हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे को देखकर लोगों का दिल दहल गया. एक तेज रफ्तार कार पीछे से आकर ट्रक में घुस गई. हादसा इतना तेज था कि कार में बैठे लोगों के परखच्‍चे उड़ गए. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुणे-सातारा हाइवे पर सड़क किनारे कई सारे ट्रक खड़े थे. हल्‍की बारिश भी हो रही थी कि अचानक ही एक कार स्‍पीड में आई और ट्रक में जा घुसी. जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड तकरीबन 100 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। जांच में यह भी बात सामने आई है की कार की ब्रेक फेल हो जाने से यह दुर्घटना हुई. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2KmXl2z

तंदूरी मुर्गा तो खाया होगा, क्या तंदूरी चाय पी है ?

Image
शायद ही कोई ऐसा इन्सान होगा, जिसने आज तक तंदूरी रोटी या तंदूरी चिकन का नाम न सुना हो या फिर उनका ज़ायका न लिया हो. बहरहाल तंदूर से निकले इन फेमस व्यंजनों के बीच अब जुड़ गया है एक और नाम, ये है तंदूरी चाय. पुणे में चाय ला की चाय एकदम अनोखी है क्योंकि यहां स्पेशल तंदूर चाय मिल रही है. यह चाय एक खास रेसिपी की मदद से तैयार की जाती है. बेहतरीन जायका और बनाने के अलग तरीके की वजह से यह काफी फेमस हो गयी है. इस यूनीक टी स्टॉल को शुरू करने का अनूठा आइडिया प्रमोद बैंकर और अमोल राजदेव का था. तंदूर के जरिए चाय बनाने का दुनिया में यह पहला एक्सपेरिमेंट है. दरअसल गांव में दादी मां को मिट्टी के बर्तन में दूध उबालते देखकर उन्‍हें इस खास तंदूरी चाय का आइडिया आया और आज उनकी तंदूरी चाय देश भर में नाम कमा रही है. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2KtlHV2

दुल्हे ने दहेज में मांगे 1000 पौधे

Image
आपने शादी और उससे जुड़े हुए दहेज के किस्से तो बहुत सुने और देखे होंगे मगर ओडिशा में एक अनोखा विवाह हुआ है. जहां दुल्हे ने अपने ससुराल वालों से ऐसा दहेज मांगा जिससे पूरे गांव में हरियाली हो सके. दुल्हे ने अपने ससुराल वालों से दहेज के रूप में 1000 पौधे मांगे हैं. दुल्हे ने दुल्हन एवं अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर गांव के लोगो को यह पौधे बाटे और यह सन्देश दिया की पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षारोपण का महत्व हम सभी को समझना चाहिए. दूल्हा – दुल्हन ने समाज के लिए एक उदाहरण दिया की दहेज जैसे कुप्रथा का आजकल के नौजवानों को कैसे बहिष्कार करना चाहिए. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2Itae6k

हथिनी ने किया बस पर हमला, बाल-बाल बचे यात्री

Image
चिकमगलुरु-कोझिकोड के बीच यात्रा के दौरान 60 यात्रियों को ले जा रही कर्नाटक राज्‍य परिवहन निगम की बस पर हथिनी ने हमला कर दिया. चिकमगलुरु से बस रविवार सुबह 7.30 बजे रवाना हुई थी. मुलेहोल के पास हाथियों का एक झुंड टहल रहा था. हथिनी ने जब बस को आता देखा तो उस पर हमला कर दिया. सतर्क बस चालक ने तुरंत बस को रिवर्स किया और यात्रियों की जान बचा ली. हमले के समय हथिनी लगातार चिंघाड़ रही थी. यात्रियों ने भी जोर-जोर से चिल्‍लाकर हथिनी को भगाने की कोशिश की. बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने हथिनी के हमले का वीडियो बना लिया, यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे करके और तेज हॉर्न बजाकर हथिनी को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. हथिनी ने 500 मीटर तक किया बस का पीछा किया. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2Km5YdK

ये शहर की दीवारों पर बैगा जनजाति के जीवन को कूंची से उतार रहे हैं

Image
अनोखी प्रतिभा के मालिक चित्रकार आशीष कछवाहा शहर की दीवारों पर बैगा जनजाति के सांस्कृतिक जीवन को अपनी कूंची से उतार रहे हैं from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2IqJlQv

कलयुगी बेटे की करतूत, चलते ट्रेक्टर के आगे मां को फेंका

Image
महाराष्ट्र के वाशिम से बेटे की दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कलयुगी बेटे ने जमीन के लालच के लिए अपनी बूढ़ी मां को ट्रैक्टर के आगे मरने के लिए फेंक दिया. यही नहीं आरोपी ने अपनी मां को कई बार उठाकर यहां से वहां भी पटका. ये मामला 21 जून को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाशिम जिले के मालेगांव तहसील के मुंगला गांव में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और तहसील कोर्ट ने जमीन का फैसला राउत परिवार के पक्ष में सुनाया. राउत परिवार जब खेत की जुताई करने पहुंचा तो दोनों परिवारों आपस में भीड गए. इसके बाद दलवी परिवार के इस शख्स ने अपनी बुजुर्ग मां को ही ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, ताकि खेत न जोता जा सके। कलुयगी बेटे ने अपनी मां के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया. वीडियो में उसके साथ कुछ और लोग भी हैं जो महिला को बेरहमी से खींचते हुई दिखाई दे रहे हैं। from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2tBG3En

किंग कोबरा को नहीं पचे मुर्गी के अंडे

Image
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोबरा कैमरे के सामने मुर्गी के अंडे उगलता नजर आ रहा है. घटना कर्नाटक के उडुपी जिले की है. एक किंग कोबरा मुर्गी के दड़बे में घुस गया था. उसे बाहर निकालने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया गया. कोबरा ने मुर्गी के दड़बे पर अंडों के लिए हमला किया था. उसने मुर्गी को मार डाला और उसके अंडों को निगल लिया. दड़बे से बाहर आने के बाद उसने मुर्गी के अंडों को बाहर उगल दिया. वीडियो में कोबरा का अंडे उगलते देखा जा सकता है. कोबरा ने एक-एक करके 7 अंडो को उगला और इसके बाद पास की झाड़ियों में गायब हो गया. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2K5hpal

ओडिशा: घर से मिले कोबरा के 100 से अधिक बच्चे

Image
ओडिशा: सांप का नाम आते ही इंसान के अंदर एक डर समां जाता है और अगर सांप कोबरा हो तो डर दुगना हो जाता है. ऐसे में अगर 100 से ज्यादा कोबरा के बच्चे दिख जाये तो क्या होगा. जी हां ये सच है ओडिशा के भद्रक जिले के श्यामपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 100 से ज्यादा कोबरा के बच्चे एक घर से बरामद हुए. यह सभी बच्चे बिजय भुयान के घर से मिले हैं. भुयान की बेटी ने शुक्रवार की रात को घर में एक सांप को मार दिया था. जिसके बाद स्नेक हेल्पलाइन मौके पर पहुंची और उसने 20 कोबरा के बच्चों को वहां से बचाया. यह खबर मिलते ही मौके पर पहुंची स्नेक रेस्क्यू टीम को बच्चों की मां नहीं मिली थी. इसी वजह से सांप पकड़ने वाले फिर से घर में गए और शनिवार सुबह उन्होंने वहां से 106 सांप के बच्चों को निकाला. यह खबर जैसे ही इलाके में फैली गांव वाले भुयान के घर में सांप को देखने के लिए इकट्ठा हो गए. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2MiThh8

इनकी पेंसिल की नोक पर है बुद्ध भी, मोबाइल फोन भी

Image
19 साल के चिराग शर्मा ने पेंसिल पर एक अलग दुनिया खड़ी कर दी है. जहां उनके दोस्त पेंसिल से लिखने के आगे सोच ही नहीं पाए, वहीं चिराग ने बुद्ध से लेकर गांधी, एफिल टावर, कंपनियों के लोगो पता नहीं क्या कुछ पेंसिल की नोक पर खड़ा कर दिया है. बेहद बारीकी से की जाने वाली इस कलाकारी को पेंसिल माइक्रोआर्ट कहते हैं. इसमें पेंसिल की नोक पर बहुत ही महीन तरीके से किसी की भी मूर्ति बनाई जा सकती है. बस सिर पर सवार होना चाहिए एक भूत, जो चिराग के अंदर कूट कूट कर भरा है. तभी जो, जब उनकी उम्र के बच्चे डॉक्टरी, एमबीए में भविष्य तलाश रहे हैं, तब चिराग पेंसिल की नोक पर दुनिया खड़ी कर रहे हैं. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2KiuQjv

इस कार में लगा है स्कूटर का इंजन, अपनी जगह पर घूम जाती है 360 डिग्री

Image
जसवीर ने ऐसी स्मार्ट कार बनाई है, जो पलक झपकते ही 360 डिग्री के एंगल पर घूम जाती है from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2txzNhd

क्या सच में कणिपक्कम विनायक का आकार रोज बढ़ता है...

Image
टीम को मंदिर प्रबंधन के द्वारा गर्भगृह के अंदर की मूर्ति को देखने की इजाजत तो नहीं मिली. लेकिन इतने सारे कवच को देखकर विनायक के चमत्कार का अंदाजा लगाया जा सकता है... from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2KdXcv2

क्या है विनायक के इस मंदिर का सच...

Image
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का कणिपक्कम विनायक मंदिर के बारे में दावा किया जाता है कि यहां के चमत्कारी विनायक की साइज लगातार बढ़ती जा रही है... from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2MfKvk0

आखिर कैसा है यह गणपति का रहस्यलोक...

Image
छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिले में स्थित अद्भुत मंदिर है, इस मंदिर में न छत है और न ही दीवार. ये विनायक का खुला दरबार है, जहां वातावरण पूरी तरह से प्राकृतिक है from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2KbIwNd

अनोखी प्रतिभा है इनके पास, ये संस्कृत में गाती हैं गाना

Image
संगीत सुकून देता है. इंसान स्वर लहरियों पर सवार होकर एक अलग ही दुनिया में खो जाता है. ऐसे ही स्वर के मिठास का एहसाह दिलाती हैं झारखण्ड के देवघर की रहने वाली टैलेंटेड स्टार आयुषी मिश्रा. चेहरे पर मासूम मुस्कान और आवाज़ में ऐसी खनक कि कोई भी इनके आवाज को सुनकर बुत बन जाए. संगीत को अपना पैशन मानने वाली आयुषी नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं. जितनी मेहनत ये अपनी पढ़ाई के लिए कर रही हैं, उतना ही संगीत का भी रियाज़ करती हैं. आयुषी के गीत कुछ अगल हटकर हैं क्योंकि ये संस्कृत में गाती हैं. एक तरफ जहां नई पीढ़ी हिंदी या फिर मॉडर्न दिखने की चाहत में इंग्लिश गाने गा रही है, वहीं आयुषी ने पॉपुलर गानों को संस्कृत में गाकर सबको हैरान कर दिया है. आयुषी बचपन से ही संगीत की दीवानी थी और पढ़ाई के दौरान इन्हें संस्कृत से भी प्यार हो गया. यहीं से उनके दिल में कुछ ऐसा करने का ख्याल आया कुछ अगल करने का. इस तरह आयुषी ने लीक से अलग हटकर अपनी गायकी में संस्कृत को शामिल किया, जो दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओँ में से एक है. घर और स्कूल की आंखों का तारा बन चुकी आयुषी पढ़ने-लिखने में भी तेज हैं और अब तक कई अवार्ड्स भी अपने नाम क...

स्कूल का गेट गिरा भरभरा कर, दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी

Image
गुजरात के सूरत में सरकारी स्कूल का मेन गेट गिरने से दो मासूम छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे मेन गेट के पास खेल रहे थे, तभी अचानक गेट गिर पड़ा और दो छात्र उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे की पूरी रिकार्डिंग स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में हो गई, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गेट बंद होने कि वजह से एक शख्स गेट से छलांग लगाकर अंदर आता है और उसके कुछ ही सेकंड के बाद स्कूल का गेट गिर जाता है. जिससे वहां पर मौजूद दो बच्चे घायल हो जाते हैं, वहीं मौजूद दूसरे अन्य बच्चे खुद को बचाने में सफल हो जाते हैं. गेट के गिरने के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल गिरे हुए गेट को उठाते हैं और दबे हुए बच्चों को निकाल कर नजदीकी के अस्पताल में भर्ती करवाते हैं. अस्पताल में दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2te6h0s

CCTV: साधु वेशधारी चोर ने मंदिर से उड़ाया भगवान का मुकुट

Image
गुजरात के राजकोट में साधु वेशधारी चोर ने भगवान के मंदिर में ही कर दी सेंधमारी. जानकारी के अनुसार नवागम इलाके के हनुमान मंदिर में चोर ने रात के अंधेरे में इस वारदात को अंजाम दिया. लोगों ने बताया कि ये साधु वेशधारी चोर बीते दो-तीन दिन से इसी मंदिर में ठहरा हुआ था. पहले तो उसने पूरे मंदिर का जायजा लिया, उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुए मुकुट की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए थी. मंदिर के महंथ ने पुलिस के पास इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी की वारदात का पूरा विवरण सीसीटीवी में कैद था, जिसके आधार पर चोर की तलाश की जा रही है. उम्मीद है कि चोर जल्द ही सलाखों के पीछे होगा. from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2tr73Xl