यह है एक अनोखा चोर, 80 लाख चुरा के चला गया तीर्थ करने

आप ने अब तक चोरों के कई किस्से सुने होंगे , लेकिन मायानगरी मुम्बई के इस चोर की अलग ही कहानी है. पहले इस चोर ने 80 लाख रुपये चुराए और फिर अपने पाप धोने वह तीर्थस्थल पर निकल गया. वहां उसने तकरीबन 50 लाख रुपये पूजा पाठ में खर्च कर दिए. पुलिस ने चोर को एक साधू के भेष में गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक इस शातिर चोर का नाम रमेश रावल है जो मुम्बई में एक कुरियर कंपनी में 3 सालों से काम करता था. इसी साल के अप्रैल महीने में ये अपने कंपनी से 80 लाख रुपये लेकर भाग गया था. रमेश इन चोरी कई रुपयों के साथ अलग-अलग तीर्थस्थानों पर घूमता रहा , यह शातिर चोर ऋषिकेश, हरिद्वार , मथुरा बृन्दावन के अलावा और कई देवस्थलों पर चोरी के पैसों से पूजा पाठ कर भंडारा करता रहा. तकरीबन 2 महीने लगातार जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस को इस चोर के ठिकाने का पता चला और पुलिस इसे गिरफ्तार कर सकी.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2MzDDOB

Comments

Popular posts from this blog

'भैयाजी कहिन' :निजी अस्पतालों पर नकेल की वजह से CBI दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के पीछे लगी है?